"संस्थाएँ बिना समितियों के असम्भव हैं।" यह कथन क्या है?
असत्य
सत्य
आंशिक सत्य
अर्थहीन
निम्न में से संस्था कौन है?
परिवार
राजनीतिक दल
बाजार
कारागार
एक सामाजिक संस्था होती है
अमूर्त
मूर्त
व्यक्तियों का एक समूह
रूढ़ि
निम्न में से कौन-सी एक आर्थिक संस्था है?
चर्च
कार्यशाला
दहेज
बाजार
निम्न में कौन-सी एक संस्था की विशेषता नहीं है?
किसी निश्चित उद्देश्य का न होना
समाज के साथ विकास
नियमों के प्रति अनुपालन की भावना
सुस्थापित नियम
किसका कथन है "हम समिति के सदस्य होते हैं, संस्था के नहीं"?
मैकाइवर एवं पेज
हैरी एम जॉनसन
मॉरिस गिन्सबर्ग
पिट्रिम सोरोकिन
निम्न में कौन-सी संस्था की विशेषता नहीं है?
स्थायित्व
सुपरिभाषित लक्ष्य
सामाजिक व्यक्तियों का समूह
सांस्कृतिक उपकरण
निम्न में से किस एक को न केवल सामाजिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु सहयोग के लिए व्यक्तियों को संगठित करना पड़ता है वरन् समाज के संसाधनों का उपयोग भी करना होता है?
संस्था
समिति
समुदाय
सन्दर्भ समूह
निम्न में से कौन-सी एक समिति है?
एक श्रमिक संघ
एक जाति
एक ग्राम
एक वर्ग
एक समिति के लिए कौन-सा कथन सही नहीं है?
यह समाज के बाद आया
यह समाज के बहुत पहले आया
इसका निर्माण एक विशिष्ट उद्देश्य के लिए हुआ है
इसका उद्देश्य विशिष्ट है
जब हम परिवार को एक समूह के रूप में लेते हैं तो हम उसे कहेंगे
एक संस्था
एक समिति
एक समाज
एक समुदाय
निम्न में से कौन-सा कथन सही है?
हम संस्थाओं के सदस्य हैं
हम प्रथाओं के सदस्य हैं
हम समितियों के सदस्य हैं
हम रूढ़ियों के सदस्य हैं
निम्न में से कौन-सा समिति का उदाहरण है?
गिरिजाघर
श्रमिक संघ
परिवार
विवाहित व्यक्ति
'रामकृष्ण मिशन' किसका उदाहरण है?
समुदाय
समिति
संस्था
समूह
निम्न में से समिति नहीं है?
उद्यान में टहलते वृद्ध जन
मजदूर संघ
टेनिस क्लब
वोट क्लब
निम्न में से कौन समिति है?
विवाह
विवाह जुलूस
एक स्कूल
एक स्थानीय कल्याणकारी समिति
निम्न में से कौन समिति का उदाहरण नहीं है?
क्रिकेट क्लब
कर्मचारी संघ
एक पार्क में प्रातः घूमने वाले लोग
व्यापारिक संघ
निम्न में से कौन एक समिति है?
प्लेटफार्म की भीड़
परिवार
विवाह
केन्द्रीय मूल्यांकन में लगे परीक्षक
समिति के सम्बन्ध में निम्न कथनों में कौन-सा एक कथन सही है?
समिति स्वयं विकसित होती है
समिति साधन होती है, साध्य नहीं
समिति व्यक्तियों का मूर्त संगठन है
समिति नियमों और प्रणालियों की व्यवस्था है
जब एक समूह के सदस्य जीवन के एक विशिष्ट लक्ष्य में हिस्सेदारी रखते हैं तथा उसे औपचारिक नियमों से चलाते हैं तो वे गठित करते हैं
समिति
संस्था
समुदाय
गुट
"एक समिति समुदाय नहीं है वरन् एक समुदाय के अन्तर्गत एक संगठन है?" यह कथन किसने कहा है?
ऑगबर्न व निमकॉफ
गिलिन व गिलिन
बोगार्ड्स
मैकाइवर एवं पेज
निम्न प्रश्नांश समिति और समुदाय के मध्य तुलनात्मक सम्बन्ध बताते हैं। इनमें से एक सही नहीं है। उस गलत प्रश्नांश पर निशान लगाइए
समिति और समुदाय मनुष्यों के समूह हैं
समिति और समुदाय दोनों मूर्तिमान है
समिति व समुदाय दोनों असहयोग पर आधारित हैं
समिति और समुदाय में सापेक्षिक आत्मनिर्भरता है
संस्था का सर्वोत्तम वर्णन इस प्रकार किया जा सकता है कि यह संकुल है
प्रणालियों का
सत्ता का
प्रस्थितियों का
भूमिकाओं का
संस्थाओं को सम्प्रेषित करने के लिए विशिष्ट समितियों की आवश्यकता होती है, यह तथ्य महत्ता रखता है
केवल जटिल समाजों के लिए
समितियों के आकार निर्धारण के लिए
केवल धर्म की संस्थाओं के लिए
संस्थाओं तथा अन्य प्रतिमानों के बीच मूल अन्तर समझाने के लिए
कोणत्याही टिप्पण्या नाहीत:
टिप्पणी पोस्ट करा