यू. जी. सी. नेट परीक्षा, जून 2014
समाजशास्त्र : प्रश्न पत्र II
निर्देश : इस प्रश्नपत्र में पचास (50) बहु-विकल्पीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के दो (2) अंक हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
1. जिन परिवर्तों का परीक्षण किया जाना है, उनके बीच सम्बन्ध को कहते हैं:
(A) शोध प्रश्न
(B) परिकल्पना
(C) अध्ययन का उद्देश्य
(D) अध्ययन की समस्या
2. मार्क्स के अनुसार मानव की प्रच्छन्न क्षमता कार्य रूप में परिणत होती है :
(A) जब लोकतन्त्र संस्थानीकृत होता है
(B) उत्पादों के लक्ष्य निरूपण में
(C) पूंजीवादी अवस्था में
(D) आदिकालीन अवस्था में
3. उस सम्बन्ध को क्या कहते हैं जिसमें एक चर में परिवर्तन सदैव दूसरे चर में परिवर्तन को उत्प्रेरित करता है?
(A) सकारात्मक सहसम्बन्ध
(B) रैखिक सहसम्बन्ध
(C) निराधार सम्बन्ध
(D) कार्य और प्रभाव सम्बन्ध
4. निम्नलिखित में से कौन से सिद्धान्तशास्त्री संघर्ष सिद्धान्तों के बौद्धिक मूल स्रोत माने जाते हैं?
(A) जी. एच. मीड तथा एरविंग गॉफमैन
(B) कार्ल मार्क्स तथा मैक्स वेबर
(C) एमाइल दुर्खीम तथा हर्बर्ट स्पेंसर
(D) एडवर्ड विल्सन तथा चार्ल्स डार्विन
5. नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है।
प्रत्येक प्रश्न के दो (2) अंक हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
अभिकथन (A) : लेविस कोजर तथा रैंडाल कोलिंस दोनों को संघर्ष विचारधारा के अन्तर्गत रखा जाता है।
कारण (R) : दोनों ही समाज के भरण-पोषण में संघर्ष के कार्य पर बल देते हैं।
कोड :
(A) (A) तथा (R) दोनों सही हैं।
(B) (A) सही है,
परन्तु
(R) गलत है।
(C) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है।
(D) (A) तथा (R) दोनों गलत हैं।
6. पूर्वोत्तर क्षेत्रों में विद्रोह के कारण हैं :
(A) प्रजातीय संघर्ष तथा विकास वंचन
(B) भू-स्वामित्व परिवर्तन तथा गरीबी
(C) राजनीति का अपराधीकरण तथा भ्रष्टाचार
(D) धार्मिक कट्टरतावाद तथा आतंकवाद
7. अमिकथन (A): टाउनसेंड ने बल देकर कहा है कि 'वस्तुनिष्ठ रूप में गरीबी को केवल सापेक्षिक-वंचन के रूप में परिभाषित किया जा सकता है।
कारण (R) : समाज लोगों की आवश्यकताओं तथा खाद्य सामग्री के उपभोग का निर्धारण करता है।
कोड :
(A) अभिकथन (A) सही है तथा कारण (R) गलत है।
(B) अभिकथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत हैं।
(C) अभिकथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(D) अभिकथन (A) तथा कारण
(R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
8. यह किसका सुझाव है कि ईश्वर दैवीकृत समाज है?
(A) मैक्स वेबर
(B) ई. ई. इवान्स-प्रिचार्ड
(C) अगस्त काम्टे
(D) एमाइल दुर्खीम
9. भारतीय परिवार में माता-पिता अपनी पुत्रियों को ससुराल में उत्तम पत्नी/पुत्री के रूप में बनने के लिए तैयार करते हैं। यह किसका एक उदाहरण है?
(A) समाजीकरण
(B) पुनर्समाजीकरण
(C) प्रौढ़ समाजीकरण
(D) प्रत्याशित समाजीकरण
10. निम्नलिखित में से कौन-सा सिद्धान्त यह कहता है कि अन्य लोगों के साथ अन्तर्व्यवहार में लोग स्व-हित से अभिप्रेरित होते हैं?
(A) संघर्ष
(B) विनिमय
(C) अन्तर्व्यवहार
(D) संरचनात्मक
11. सूची-1 की मदों को सूची-II की मदों से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कोड से सही उत्तर चुनिए :
सूची-1 सूची-II
a) सोशल क्लास एण्ड स्ट्रेटिफिकेशन
(i) बोट्टोमोर, टी. बी.
(b) दि पावर एलीट (ii)
कैस्टेल्स, एम.
(c) क्लास, सिटी एण्ड पावर (iii)
मिल्स, सी. डब्ल्यू
(d) क्लास इन मॉडर्न सोसाइटी (iv)
सौंडर्स, पी.
कोड :
(a) (b)
(c) (d)
(A) (i) (iv) (iii) (ii)
(B) (ii) (1) (iv) (iii)
(C) (iv) (iii) (ii) (i)
(D) (iii) (ii) (i) (iv)
12. 'समाजशास्त्र सामाजिक कार्य को समझने का विज्ञान है" यह कथन किसका है?
(A) मैक्स वेबर
(B) अगस्त काम्टे
(C) हर्बर्ट स्पेंसर
(D) एमाइल दुर्खीम
13. 'इंपेरेटिवली कोऑर्डिनेटेड एसोसिएशन्स' का विचार किसकी देन है?
(A) कार्ल मार्क्स
(B) मैक्स वेबर
(C) लेविस कोजर
(D) राल्फ डहरेनडॉर्फ
14. एमाइल दुर्खीम के अनुसार धार्मिक कार्यव्यापार को किस रूप में बेहतर ढंग से समझा जा सकता है?
(A) मनुष्य की आध्यात्मिक रुचियों को सन्तुष्ट करने वाला
(B) सांसारिक समस्याओं से राहत दिलाने में मनुष्य की सहायता करना
(C) सामूहिक जीवन के मौजूदा कार्यव्यापार का विकल्प दिखलाना
(D) समाज की एकता तथा स्थायित्व में योगदान करना
15. अभिकथन (A) : भाई-भतीजावाद, पक्षपात तथा भ्रष्टाचार भारतीय समाज में बढ़ गए हैं।
कारण (R) : राजनीतिक इच्छा की कमी के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है।
कोड :
(A) (A) सही है तथा (R) गलत है।
(B) (A) तथा (R) दोनों सही हैं।
(C) (A) गलत है (R) सही है।
(D) (A) तथा (R) दोनों गलत हैं।
16. मुस्लिम सम्प्रदाय में पाया जाने वाला विवाह का अस्थायी रूप :
(A) निकाह
(C) मेहर
(B) मुता
(D) परदा
17. अभिकथन (A): ग्रामीण भारत में पिछले दो दशकों में महिला सशक्तीकरण हुआ है।
कारण (R) : 73वें संविधान संशोधन ने ग्रामीण भारत की महिलाओं का सशक्तीकरण किया है।
कोड :
(A) (A) तथा (R) दोनों गलत हैं।
(B) (A) तथा (R) दोनों सही हैं।
(C) (A) गलत है तथा (R) सही है।
(D) (A) सही है तथा (R) गलत है।
18. अभिकथन (A): भारत में शिक्षा का निजीकरण शिक्षा के व्यवसायीकरण की ओर अग्रसर हो रहा है।
कारण (R) : शिक्षा के व्यवसायीकरण ने अनेक गरीब सुपात्र छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित कर दिया है।
कोड :
(A) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है।
(B) (A) गलत है तथा (R) सही है।
(C) (A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(D) (A) तथा (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
19. "संगठन संघर्ष के अखाड़े हैं" यह किसका कथन है?
(A) रैंडाल कोलिंस
(B) कार्ल मार्क्स
(C) राल्फ डहरेनडॉर्फ
(D) मैक्स वेबर
20. यह सुझाव किसका है कि संघर्ष का समाज में प्रकार्यात्मक महत्त्व है?
(A) कार्ल मार्क्स
(B) लेविस कोजर
(C) राल्फ डहरेनडॉर्फ
(D) रैंडाल कोलिंस
21. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:
सूची-I सूची-II
(a) राल्फ डहरेनडॉर्फ 1. शक्ति अभिजन
(b) जी. एच. मीड 2.
परिघटनाविज्ञान
(c) अल्फ्रेड शुल्टज 3.
सामाजिक संघर्ष के कार्य
(d) लेविस कोजर 4.
प्रतीकात्मक अन्तर्व्यवहारवाद
5. संघर्ष तथा सत्ता
कोड :
(a)(b)(c)(d)
(A) 4 5 2 3
(B) 2 3 4 1
(C) 5 4 2 3
(D) 1 3 4 5
22. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन 'संघर्ष परिदृश्य' को प्रतिबिंबित नहीं करता?
(A) संसाधनों तथा शक्ति/सत्ता के संघर्ष के रूप में समाज ।
(B) परिवर्तन अपरिहार्य है, बहुधा लाभकारी होता है तथा हिंसक हो सकता है।
(C) समाज को अंगों की जटिल प्रणाली के रूप में देखा जाता जो विभिन्न आवश्यक कार्यों के निष्पादन के लिए परस्पर क्रिया करते हैं।
(D) वर्गों के बीच संघर्ष सामाजिक परिवर्तन का निर्धारण करता है।
23. सूची-1 की मदों को सूची-II की मदों के साथ सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कोड से सही उत्तर चुनिए :
सूची-I सूची-II
(a) जे. डब्ल्यू. बी. डुग्लास (1)
दि होम एण्ड दि स्कूल
(b) डी. एच. हार्डीव्ज (ii)
सोशल रिलेशंस इन ए सेकंडरी स्कूल
(c) एस. बोल्स तथा एच. गिंटिस (ii) स्कूलिंग इन कैपिटलिस्ट अमेरिका
(d) इवान इलिच (iv) डिस्कूलिंग सोसाइटी
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A) (1) (ii) (iii) (iv)
(B) (iv) (iii) (ii) (1)
(C) (ii) (i) (iii) (iv)
(D) (ii) (iv) (1) (ii)
24. इस दृष्टिकोण की वकालत किसने की है कि समाजशास्त्र का अध्ययन क्षेत्र 'दैनिक जीवन की सहजबुद्धि है'?
(A) प्रकार्यात्मकतावाद
(B) संरचनात्मकतावाद
(C) परिघटनाविज्ञान
(D) विनिमय सिद्धान्त
25. निम्नलिखित में से कौन अन्योन्यक्रियावाद का एक तत्त्व नहीं है?
(A) स्व (दि सेल्फ)
(B) अहम् (दि इगो)
(C) प्रतीक (सिंबल्स)
(D) भूमिका-स्वीकरण (रोल टेकिंग)
26. अभिकथन (A): दलितों में अलगाव का भाव बढ़ रहा है।
कारण (R) : दलितों पर हाल के वर्षों में अत्याचार बढ़ा है। दिए गए कोड से सही उत्तर का चयन कीजिए। कोड :
(A) (A) सही है तथा (R) गलत है।
(B) (A) गलत है तथा (R) सही है।
(C) (A) तथा (R) दोनों गलत हैं।
(D) (A) तथा (R) दोनों सही हैं।।
27. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कोड से सही उत्तर चुनिए
सूची-1 सूची-II
(a) जी. होमांस (i) दि स्मॉल ग्रुप
(b) कार्ट राइट (ii) कलेक्टिव बिहेवियर
(c) एम. एस. ओम्स्टेड (iii) ग्रुप डायनेमिक्स
(d) आर. एच. टर्नर (iv) दि ह्यूमैन ग्रुप्स
कूट :
(a) (b) (c) (d)
(A)(iii) (iv)(ⅱ) (i)
(B)(ii) (i) (iv) (iii)
(C)(i) (ii) (iii) (iv)
(D )( iv)(iii) (i) (ii)
28. भूमिका प्रत्याशा से सम्बन्धित पुरस्कार तथा दण्ड को क्या कहते हैं?
(A) अभिप्रेरित करना
(B) दण्डोपाय
(C) प्रतिमान
(D) मूल्य
29. सूची-1 की मदों को सूची-II की मदों से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कोड से सही उत्तर चुनिए :
सूची-1 सूची-II
(a) प्राथमिक समूह (i)
सुमेर, डब्ल्यू. जी.
(b) सन्दर्भ समूह (ii)
ब्रियंर्सटेड, रॉबर्ट
(c) आन्तरिक समूह तथा बाह्य समूह (iii) हाइमन, आर
(d) संगठित समूह (iv)
चार्ल्स कूले
कोड :
(a) (b)
(c) (d)
(A) (i) (ii) (iii) (iv)
(B) (ii) (i) (iv) (iii)
(C) (iii) (iv) (ii) (i)
(D) (iv) (ii) (i) (ii)
30. निम्नलिखित में से कौन-सा सामाजिक क्रिया का उदाहरण नहीं है?
A) बाइ-साइकलों के आपस में टकराने के पश्चात् दो व्यक्ति आपस में लड़ पड़ते हैं।
(B) बाइ-साइकलों के आपस में टकराने के पश्चात् दो व्यक्ति आपस में खेद प्रकट कर रहे हैं।
(C) दो साइकलिस्ट एक-दूसरे की ओर ध्यान दिए बिना अपने-अपने मार्ग पर बढ़ रहे हैं।
(D) दो साइकलिस्ट प्रतिकूल दिशा से आ रहे हैं और वे एक-दूसरे को मार्ग देने का प्रयास करते हैं।
31. "एन आउटलाइन ऑफ सोशल साइकोलोजी" का लेखक हैं :
(A) सी. एच. कूले
(B) सिग्मंड फ्रायड
(C) मुजफ्फर शरीफ
(D) जी. एच. मीड
32. 'निर्धनता की संस्कृति' का विचार किसके द्वारा प्रस्तुत किया गया?
(A) ऑस्कर लेविस
(B) अबेल स्मिथ
(C) सेम्युल मेंचर
(D) पीटर टाउनसेंड
33. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए और प्रदत्त कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :
सूची-I सूची-II
(a) संस्कृति पर्यावरण का मानव निर्मित अंश है। (i) ई. बी. टेयलर
(b) संस्कृति वह जटिल समग्र है जिसमें ज्ञान, विश्वास, कला, नैतिकता, विधि, रूढ़ि आदि सभी योग्यताएं एवं आदतें सम्मिलित हैं जिन्हें समाज में रहता हुआ सदस्य अर्जित करता है। (ii) हारको विटस, एम. जे.
(c) किसी समाज की संस्कृति उसके सदस्यों की जीवन शैली है। विचारों आदतों का संग्रह जिन्हें पीढ़ी-दर-पीढ़ी वह सीखते हैं, एक-दूसरे में बांटते हैं और दूसरों तक संचार करते हैं। (iii) राल्फ लिंटन
(d) संस्कृति 'जीवन डिजाइन' है जिसमें किसी विशेष समाज के सदस्यों का विश्वास है। (iv) सी. क्लकहॉन
कूट :
(a) (b)
(c) (d)
(A) (ii) (i) (iii) (iv)
(B)(i) iii) (iv)(ii)
(C) (iii) (ii) (i) (iv)
(D) (iv) (iii)(ii) (i)
34. वह सिद्धान्त जो लोगों को 'स्टेज प्रबन्धकों' के रूप में देखते हैं कि वे विश्व के समक्ष प्रस्तुत किए जाने वाले प्रभावों का प्रबन्धन करते हैं, इस सिद्धान्त को कहते हैं :
(A) भूमिका सिद्धान्त
(B) नाट्यकला
(C) स्वः दर्पण (लुकिंग ग्लास सेल्फ)
(D) द्वन्द्वात्मक सिद्धान्त
35. निम्नलिखित में से कौन-सी हर्बर्ट ब्लूमर के प्रतीकात्मक अन्योन्यवाद सिद्धान्त का लक्षण नहीं है?
(A) समाज का सार अभिनेताओं और क्रियाओं में प्राप्य है।
(B) समाज बृहत् संरचना से निर्मित है।
(C) सूक्ष्म प्रक्रियाओं से दीर्घ-स्तर की संरचनाओं की उपज होती है।
(D) सामूहिक क्रिया से संयुक्त क्रिया उत्पन्न होती है।
36. वे प्रक्रिया अथवा नियम जिनका लोगों द्वारा पालन अपेक्षित है, उन्हें कहा जाता है :
(A) प्रतिमान
B) मूल्य
(C) संस्थाएं
(D) समूह व्यवहार
37. धर्म, विवाह, परिवार, जाति आदि उदाहरण हैं:
(A) सामाजिक मूल्यों के
(B) सामाजिक संस्थाओं के
(C) सामाजिक मानकों के
(D) समाज के सामाजिक खण्डीय खण्ड के
38. प्रतीकात्मक अन्योन्यवाद का सामान्यतया किसे संस्थापक माना जाता है?
(A) हर्बर्ट ब्लूमर को
B) जॉर्ज हर्बर्ट मीड को
(C) मैक्स वेबर को
(D) एथॉनी गिडन्स को
39. निम्नलिखित में से कौन-सा सामाजिक स्तरीकरण का रूप नहीं है?
(A) धर्म
(B) श्रेणी
(C) जाति
(D) लिंग
40. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए और प्रदत्त कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:
सूची-I सूची-II
(a) डिपेंडेंस एण्ड एक्सप्लाय ( टेशन इन वर्क एण्ड मैरिज इन वर्क एण्ड मैरिज ⅰ) डी. एल. बैंकर और एस. एलन
(b) द फ्यूचर ऑफ मैरिज (ii) जे. बर्नार्ड
(c) द डैथ ऑफ द फैमिली (iii)
डी. कूपर
(d) द फैमिली एण्ड मैरिज इन ब्रिटेन (iv) आर. फ्लैचर
कूट :
(a)
(b)(c)(d)
(A) (i) (Ii)(ii) (iv)
(B) (iv) (iii) (ii) (I)
(C) (ii) (i) (iv) (iii)
(D) (iii) (iv) (I)(ii)
41. पति द्वारा तलाकशुदा पत्नी को दिए जाने वाले अनुरक्षण भत्ते को क्या कहते हैं?
(A) डोवर
(B) मेहर
(C) निर्वाहिका
(D) दुल्हन की कीमत
42. संस्कृति के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?,
(A) संस्कृति का विकास किया जाता है।
(B) संस्कृति और सभ्यता एक ही सिक्के के दो पक्ष है।
(C) संस्कृति गैर-पदार्थक और सभ्यता पदार्थक पक्ष की ओर इंगित करते हैं।
(D) संस्कृति है कि हमारे पास क्या है जबकि सभ्यता है कि हम क्या हैं।
43. निम्नलिखित में से किसने मार्क्स के सिद्धान्त को बहुउद्देश्यीय विश्व की एकल कारणीय व्याख्या है, ठहरा कर आलोचना की?
(A) मैक्स वेबर
(B) राल्फ डेहरनडॉर्फ
(C) रैंडाल कोलिंस
(D) लेविस कोजर
44. कार्ल मार्क्स ने नहीं किया। के बीच वर्ग संघर्ष का. जिक्र
(A) साधन सम्पन्न और साधन-विपन्न
(B) धनी और निर्धन
(C) बुर्जुआ और प्रोलेतेरियत
(D) पूंजीवादी और श्रमिक वर्ग
45. निम्नलिखित में से कौन-सी समाजीकरण की एजेंसी नहीं है?
(A) परिवार
(B) स्कूल
(C) सम-समूह (पियर ग्रुप)
(D) मीडिया
46. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए और प्रदत्त कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :
सूची-I सूची-II
(a) विकासवादी सिद्धान्त (ⅰ) किंग्सले डेविस
(b) चक्रीय सिद्धान्त (ii) अगस्त काम्टे
c) संघर्ष सिद्धान्त (iii) ए. सोरोकिन
(d) संरचनात्मक प्रकार्यात्मक उपागम (iv) कार्ल मार्क्स
कोड :
(a) (b)
(c) (d)
(A) (i) (ii)
(B) (1) (iv) (ii) (i)
(C) (ii) (iii) (iv) (i)
(D) (iv) (i) (ii) (iii)
47. निम्नलिखित में से कौन-सा समुदाय का तत्त्व नहीं है?
(A) भू-भाग
(B) हम हैं की भावना
(C) सांस्कृतिक वैविध्य
(D) आत्मनिर्भरता
48. "प्राथमिक समूह मानवीय प्रकृति की नर्सरी हैं।" इसका प्रतिपादन किसने किया है?
(A) चार्ल्स एच.
कूले ने
(B) जॉर्ज हर्बर्ट मीड ने
(C) राल्फ डहरेनडॉर्फ ने
(D) कार्ल मार्क्स ने
49. 'सोसाइटी इन इंडिया' पुस्तक का लेखक कौन है?
(A) ए. पी. बार्नबास
(B) आन्द्रे बैतेई
(C) किंग्सले डेविस
(D) डेविड जी.
मैण्डेलबॉम
50. यह किसकी युक्ति है कि 'परिवार वे कारखाने हैं जहां मानव व्यक्तित्वों का उत्पादन होता है'?
(A) एम. जी. स्मिथ
(B) डी. एच. जे. मोर्गन
(C) जी. पी. मरडॉक
(D) टी. पारसन्स
