मंगळवार, १४ मे, २०२४

यू. जी. सी. नेट परीक्षा, जून 2015 समाजशास्त्र : प्रश्न पत्र II

 

यू. जी. सी. नेट परीक्षा, जून 2015

समाजशास्त्र : प्रश्न पत्र II

निर्देश : इस प्रश्नपत्र में पचास (50) बहु-विकल्पीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के दो (2) अंक हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

 


1. 'प्राकृतिक और सामाजिक विज्ञानों के बीच अंतर अन्वेषक के संज्ञानात्मक आशयों से उत्पन्न होते हैं।' यह किनका विचार है?

(A) ऑगस्ट कॉम्टे

(B) इमाईल दुर्खीम

(C) मैक्स वेबर

(D) कार्ल मैनहाइम

 

2. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और उनके नीचे दिए गए कूटों की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए।

सूची-I (अवधारणा)                                                                                 सूची-II (समाजशास्त्री)

(a) भूमिका की आंतरिक संरचना                                                                        (1) सी. लेवी-स्ट्रॉस

(b) मिथक की संरचना                                                                           (ii) बी. मैलिनॉवस्की

(c) अनुष्ठानों के प्रकार्य                                                                           (iii) एस. एफ. नाडेल

(d) मूल तथा व्युत्पन्न आवश्यकताएँ                                                          (iv) टी. पार्सन्स

(v) . आर. रैडक्लिफ- ब्राउन

कूट :

     (A) (b)  (c)  (d)

(A) i ii  iii iv

(B) I  v  ii iv

(C) iii I v ii

(D) i  iii  v  iv

 

3. 'स्ट्रक्चर एंड फंक्शन इन प्रिमिटिव सोसाइटी' नामक पुस्तक किसने लिखी है?

(A) एस. एफ. नाडेल

(B) सी. लेवी-स्ट्रॉस

(C) बी. मैलिनॉवस्की

(D) . आर. रैडक्लिफ-ब्राउन

 

4. किसने कहा है कि मानव मस्तिष्क के मूल लक्षण सामाजिक संरचना के संभव प्रकारों का निर्धारण करते हैं?

(A) सी. लेवी. स्ट्रॉस

(B) जे. पॉल सात्रै

(C) जी. पी. मरडॉक

(D) एस. एफ. नॉडेल

 

5. सूची-I को सूची-I से सुमेलित कीजिए और उनके नीचे दिए गए कूटों की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए।

सूची-I (कृति)                                                                             सूची-II (लेखक)

(a) आर्गोनॉट्स ऑफ दी वैस्टर्न पैसिफिक                                                (i) इमाईल दुर्खीम

(b) अण्डमान आइलैण्डर्स                                                          (ii) बी. मैलिनॉवस्की

(c) एलिमैन्ट्री फार्मस् ऑफ रिलीजियस लाइफ                              (iii) सी. लेवी-स्ट्रॉस

(d) स्ट्रक्चरल एन्थ्रोपोलॉजी                                                          (iv) . आर. रेडक्लिफ- ब्राउन

(v) एस. एफ. नाडेल

कूट :

(a)   (b) (c) (d)

(A) ii iii  iv  v

(B)  I  ii  iii  v

(C) ii  iv  iii  i

(D) ii  iv  I  iii

 

6. मूलभूत आवश्यकताओं और व्युत्पन्न आवश्यकताओं के आधार पर एक प्रकार्यात्मक सिद्धान्त किसने दिया है?

(A) बी. मैलिनोवस्की

(B) . दुर्खीम

(C) आर. के. मर्टन

(D) हरबर्ट स्पेंसर

 

7. ' साइंटिफिक थ्योरी ऑफ कल्चर' नामक पुस्तक की रचना किसने की है?

(A) बी. मैलिनॉवस्की

(B) . एल. क्रोबर

(C) . आर. रेडक्लिफ-ब्राउन

(D) . बी. टायलर

 

8. यांत्रिक और सावयवी एकता के आधार पर सरल समाज और औद्योगिक समाज में अंतर किसने किया है?

(A) टी. पारसंस

(B) बी. मैलिनॉवस्की

(C) एच. स्पेंसर

(D) इमाईल दुर्खीम

 

9. कार्यपरक सिद्धान्तों का प्रयोग करते हुए सामाजिक परिवर्तन के अध्ययन के लिए विकल्पों की अवधारणा किसने प्रस्तुत की है?

(A) टालकॉट पारसंस

(B) आर. के. मर्टन

(C) बी. मैलिनॉवस्की

(D) इमाईल दुर्खीम

 

10. 'सामान्यीकृत अन्य' (जनरलाइज्ड अदर्स) की धारणा - किसने प्रस्तुत की थी?

(A) एच. ब्लूमर

(C) इरविंग गॉफमैन

(B) जी. एच. मीड

(D) सी. एच. कूले

 

11. सूची-I के तत्वों का सूची-II के तत्वों से मिलान कीजिए।

 

सूची-I   (प्रविधियाँ)                                                                                सूची-II (चिंतक)

(a) तुलनात्मक विधि                                                                               (1) कार्ल मार्क्स

(b) वर्सेटहैन मैथड                                                                                 (ii) . दुर्खीम

(c) ऐतिहासिक विधि                                                                              (iii) मैक्स वेबर

(d) आदर्श प्रकार विधि                                                                           (iv) आर. के. मर्टन

नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

कूट :

(a)   (b) (c) (d)

(A) ii  iii  I  iii

(B) I  ii  iii  iv

(C) iv  iii  ii  i

(D) iii  ii I iv

 

12. मीड के अनुसार 'सामान्यीकृत अन्य' और 'महत्वपूर्ण अन्य' के रचयिता हैं:

(A) मैं

(B) मुझको

(C) अहम्

(D) अत्यधिक अहम्

 

13. सरकार की किस प्रणाली में विलफरेड परेटो ने लोमड़ी की तरह के श्रेष्ठजन (फोक्स टाइप ऑफ इलाइट) को उदाहरण रूप में दिया गया है?

(A) यूरोपीय लोकतंत्र

(B) सैन्य तानाशाही

(C) राजनीतिक लोकतंत्र

(D) आधुनिक विशिष्ट वर्ग

 

14. निम्नलिखित में से कौन-सा परेटो की तार्किक कार्रवाई पर लागू होता है?

(A) व्यक्तिपरक तार्किक क्रिया

(B) उद्देश्यपरक तार्किक क्रिया

(C) (A) और (B) दोनों

(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

15. किसने पूर्वानुमान लगाया था कि संघर्ष कुछ सकारात्मक भूमिका निभा सकता है क्योंकि यह दिए गए समूह की सामाजिक सुदृढ़ता में वृद्धि करता है?

(A) जी. सिमेल

(B) एल. . कोज़र

(C )आर. डाहरेनडॉर्फ

(D) इनमें से कोई नहीं

 

16. 'लाइफ चांसेज' तथा 'लाइफ स्टाइल्स' शब्द के जनक थे :

(A) एल. ड्यूमोंट

(C) वी. परेटो

(B) मैक्स वेबर

(D) पी. . सोरोकिन

 

17. व्याख्यात्मक समाजशास्त्र से किसका नाम सम्बद्ध है?

(A) मैक्स वेबर

(B) कार्ल मार्क्स

(C) जी. सिमेल

(D) टी. पारसन्स

 

18. तकनीकी में तीव्र वृद्धि तथा सामाजिक संस्थाओं और परम्परागत विश्वासों में धीमे परिवर्तन के सामंजस्य-विभेद को कहते हैं:

(A) सांस्कृतिक विलम्बना

(B) सांस्कृतिक विसरण

(C) सांस्कृतिक नवप्रवर्तन

(D) सांस्कृतिक आत्मसात्मीकरण

 

19. निम्नलिखित चिंतकों में से द्विकासवाद सिद्धांत के प्रवर्तक कौन थे?

(A) जी. डब्ल्यू. एफ. हीगल

(B) कार्ल मैनहाइम

(C) ऑगस्ट कॉम्टे

(D) कार्ल मार्क्स

 

20. सं. रा. अमेरिका में झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र के अध्ययन में सहभागी अवलोकन का किसने प्रयोग किया है?

(A) डब्ल्यू. एफ. व्हाईट

(B) बी. मैलिनॉवस्की

(C) डी.एफ. लाजार्सफील्ड

(D) आर. के. मर्टन

 

21. मौखिक इतिहास विधि के माध्यम से हम किसका संकलन करते हैं?

(A) मानव घटनाओं के आंकड़े

(B) जीवित लोगों के संस्मरण

(C) इतिहासकारों के संस्मरण

(D) मानव शरीर के आंकड़े

 

22. फैलाव को नापने के पैमाने (औसत और मानव विचलन) क्या दिखाते हैं?

(A) असमानता का परिमाण

(B) समानता का परिमाण

(C) (A) और (B) दोनों

(D) इनमें से कोई नहीं

 

23. आर. के. मर्टन के अनुसार अंतर्वस्तु विश्लेषण में निम्न में से क्या शामिल होता है?

(a) एक आयामी वर्गीकरण

(b) प्रतीकों की गणना

(c) अभियान विश्लेषण

(d) गुणात्मक विश्लेषण

नीचे दिए कूट में सही जवाब पर निशान लगाएँ।

कूट :

(A) (a) (b) (d)

(B) (c) (d) (a)

(C) (b) (c) (d)

(D) (a) (b) (c)

 

24. निम्न में से कौन-से औसत की केवल बंद सिरों वाली सारणी से ही गणना की जा सकती है?

(A) माध्य

(B) माध्यिका

(C) बहुलक

(D) उपरोक्त सभी

 

25. अन्योन्याश्रयुता निम्न में से किसके मध्य सहपरिवर्तनीयता का स्तर बताता है:

(A) गुणात्मक चरों

(B) परिमाणात्मक चरों

(C) एक गुणात्मक चर और एक परिमाणात्मक चर

(D) चरों का कोई भी संयोजन

 

26. निम्नलिखित में से कौन एक गुणात्मक और दूसरे गुणात्मक चरों के बीच सहपरिवर्तन की मात्रा की माप कर सकता है?

(A) यूले का Q

(B) फाई गुणांक

(C) काई स्क्वायर

(D) रो p

 

27. किसने यह तर्क दिया है प्रत्याशित समाजीकरण संदर्भ समूह व्यवहार के कारण होता है?

(A) एच. एच. हायमन

(B) आर. के. मर्टन

(C) सी. एच. कूले

(D) एम. मीड

 

28. भूमिका पुंज में भूमिका निर्वहन हेतु तरीकों के बारे में किसने लिखा है?

(A) राल्फ डिंटन

(B) टालकाट पार्सन्स

(C) आर. के. मर्टन

(D) . आर. रैडक्लिफ-ब्राउन

 

29. वेबर के अनुसार प्रस्थिति वर्ग निम्न द्वारा चिह्नित किए जाते हैं :

(A) शिक्षा

(B) जीवन शैलियां

(C) व्यवसाय

(D) परिवार पृष्ठभूमि

 

30. डॉक्टर ने महिला की जांच करने के बाद कहा : श्रीमती जोन्स मेरे पास आपके लिए खुशखबरी है। तब महिला ने प्रतिक्रिया में कहा 'मैं कुमारी जोन्स हूँ, श्रीमती जोन्स नहीं।' तब डॉक्टर ने कहा 'यदि ऐसा है तो बुरी खबर है। यह निम्न संकल्पना को स्पष्ट करने के लिए किस एक का उदाहरण है?

(A) प्रतिमान

(B) भूमिका

(C) प्रस्थिति

(D) मान्यता

 

31. सामाजिक वर्ग के सदस्यों के बीच सामान्य हित और अवस्थिति की जागरूकता निम्न रूप में ज्ञात है :

(A) वर्ग निर्माण

(B) वर्ग चैतन्य

(C) वर्ग प्रधानता

(D) वर्ग असंरेखण

 

32. निम्नलिखित में से कौन-सी जाति-व्यवस्था की अभिलखण विशेषता नहीं है?

(A) अधिक्रमिक वर्गीकरण

(B) अंतर्विवाही संस्तरण

(C) अनुलम्ब गतिशीलता

(D) प्रदत्त प्रस्थिति

 

33. अलग-अलग समय पर आंकड़ों के संग्रहण को शामिल करते हुए अध्ययन प्रारूप निम्न में से किस से जाना जाता है?

(A) सहगण अध्ययन

(B) प्रचलन अध्ययन

(C) व्यापक प्रतिनिधित्व अध्ययन

(D) देशांतरीय अध्ययन

 

34. लोगों अथवा समूहों का निम्न अवस्थितियों से उच्चतर अवस्थितियों पर पहुँचना निम्न में से कौन है?

(A) अनुलम्ब गतिशीलता

(B) क्षैतिज गतिशीलता

(C) अधोमुखी गतिशीलता

(D) उन्नतिशीलता

 

35. शोध के लिए विवेचनात्मक दृष्टिकोण जिसमें सिद्धान्त निगमनात्मक रूप से व्युत्पन्न किए जाने के बजाय केवल आंकड़ों की जांच से ही जनित है, यह निम्न रूप में कौन है?

(A) तर्कसंगत सिद्धान्त

(B) प्रति-मामला विश्लेषण

(C) निरन्तर तुलनात्मक पद्धति

(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

36. एक परिकल्पना जो सुझाव देती है कि अध्ययन के दौरान परिवर्तियों के बीच कोई संबंध नहीं है, यह निम्न रूप में कौन है :

(A) संघर्ष परिकल्पना

(B) सान्त्वना परिकल्पना

(C) शून्य परिकल्पना

(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

37. समाज के अध्ययन में ऑगस्ट कॉम्टे ने कौन-सा परिप्रेक्ष्य प्रयोग किया था?

(A) संरचनात्मक परिप्रेक्ष्य

(B) ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य

(C) संघर्ष परिप्रेक्ष्य

(D) प्रकार्यात्मक परिप्रेक्ष्य

 

38. सूची-1 का सूची-II से मिलान करें और निम्नलिखित कूटों से सही उत्तर चिह्नित करें।

सूची-I   (पुस्तकें)                                                           सूची-II (लेखक)

(a) इंडिया थू हिन्दू केटेगरीज़                                          (i) एम. एन. श्रीनिवास

(b) इंडियन साधू                                                                        (ii) एल. ड्यूमोन्ट

(c) कन्टेम्परेरी इंडिया एंड इट्स मॉडर्नाइजेशन                (iii) जी. एस. घुरये

(d) होमो हायरारकिस                                                    (iv) एस. सी. दुबे

(v) मकिसन मेरियट

कूट :

       (a) (b) (c) (d)

(A) V  iii  iv  ii

(B) I  ii  iii  iv

(C) iv  I  ii  iii

(D) iii  iv  v i

 

39. सूची-I का सूची-II से मिलान करें और निम्नलिखित कूटों से सही उत्तर चिह्नित करें।

सूची-I                                                                                       सूची-II

(a) पॉजिटिव फिलोसफी                                                             (i) एच. स्पेन्सर

(b) कॉन्ट्रीब्येशन टू दि क्रिटिक ऑफ पॉलिटिकल इकॉनमी        (i) . कॉम्टे

(c) सिंथेटिक फिलोसफी                                                             (iii) कार्ल मार्क्स

(d) दि स्ट्रक्चर ऑफ सोशल एक्शन                                             (iv) टी. पारसन्स

(v) मैक्स वेबस

कूट :

(a)   (b) (c) (d)

(A) ii  iii  I  v

(B) I  ii  iii v

(C) iii iv  v ii

(D) I iii iv  v

 

40. निम्नलिखित में से किसने कहा है कि 'सभी प्रतीयमान को समाविष्ट मानते हुए जो कि मानव जीवन से किसी भी प्रकार से जुड़े होते हैं, 'विल--दि-विस्प' का अनुकरण करता है?

(A) . कॉम्टे

(c) जी. सिमेल

(B) एच. स्पेन्सर

(D) . दुर्खीम

 

41. निम्नलिखित में से किसने सुझाव दिया है कि समुदाय वर्ग का समानार्थी है?

(A) जी. सिमेल

(B) लोए

(C) . इटजिओनी

(D) . ईटोर

 

42. निम्नलिखित में से कौन 'लोग और संस्कृतियां अपने उनके परिवेशों के भीतर' के अध्ययन की पद्धति के रूप में नृजाति-विज्ञान का प्रयोग करते हैं?

(A) एच. गारफिनकेल

(B) बी, मैलिनॉवस्की

(C) रैडक्लिफ-ब्राउन

(D) टी. पार्सन्स

 

43. नीचे दिए गए दो कथन हैं, एक को अभिकथन (A) रूप में वर्गीकृत किया गया है और अन्य को तर्क (R) रूप में वर्गीकृत किया गया है।

अमिकथन (A) : एन. के. बोस ने भारतीय समाज के अध्ययन में नृजाति-विज्ञान और भारतविद्या दोनों को साथ लाने की आवश्यकता पर बल दिया है।

तर्क (R) : इन दो दृष्टिकोणों के माध्यम से भारतीय संविधान की संरचना की पुनर्सरचना करना संभव है।

उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?

(A) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।

(B) (A) और (R) दोनों सही है परन्तु (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।

(C) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है।

(D) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है।

 

44. 'दि ओरिजन ऑफ दि फैमिली, प्राइवेट प्रापर्टी एंड दि स्टेट' पुस्तक के लेखक कौन हैं?

(A) एफ. एंजेल्स

(B) के. मार्क्स

(C) जी. पी. मोर्गन

(D) एल. टी. हॉबहाउस

 

45. 'वर्ल्ड रिवोल्यूशन एंड फैमिली पैटनर्स' पुस्तक के लेखक कौन हैं?

(A) जी. पी. मरडॉक

(B) विलियम जे. गुडे

(C) सी. लेवी-स्ट्रास

(D) आर. एच. लुई

 

46. पश्चिमी समुदायों में युवाओं के बीच सहवास मुख्य रूप से है :

(A) विवाह का विकल्प

(B) विवाह की भूमिका

(C) समलैंगिक प्रतीयमान

(D) मूल्य-कटौती रणनीति

 

47. निम्नलिखित में से कौन-सी सम्पूर्ण संस्था नहीं है?

(A) एक कॉन्वेंट स्कूल

(B) एक बोर्डिंग स्कूल

(C) एक मानसिक रोगी आश्रम

(D) एक क्रूज़

 

48. संस्थाओं की सामान्य और विकृत प्रकार्य-प्रणाली के बीच किसने अन्तर बताया है?

(A) हरबर्ट स्पेंसर

(B) इमाईल दुर्खीम

(C) रेडक्लिफ-ब्राऊन

(D) रॉबर्ट मर्टन

 

49. निम्नलिखित में से कौन-सी पुनः समाजीकरण अभिकरण है?

(A) प्राथमिक स्कूल

(B) समकक्ष व्यक्ति समूह

(C) प्रशिक्षण संस्थान

(D) सैन्य अकादमी

 

50. मीडिया संचार निम्नलिखित में से किसका अभिकरण है?

(A) -समाजीकरण

(B) द्वितीयक समाजीकरण

(C) पूर्वाभासी समाजीकरण

(D) वयस्क समाजीकरण

कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत:

टिप्पणी पोस्ट करा

Research Methodology MCQ

  Research Methodology MCQ ज्या संशोधन पद्धतीचा उद्देश अभ्यासाच्या नवीन क्षेत्राचा शोध घेण्याचा आहे जेथे पूर्वी थोडे किंवा कोणतेही संशोधन के...